ट्रेडमार्क जर्नल में ट्रेडमार्क आवेदन का प्रकाशन

ट्रेडमार्क कार्यलय द्वारा ट्रेडमार्क आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत सभी आवेदन ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किये जाते है। यह प्रकाशन परिक्षण के 15 से 20 दिन उपरांत किया जाता है।

ट्रेडमार्क प्रकाशन का उद्देश्य है कि अगर किसी व्यक्ति या संस्था को आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अप्पत्ति है तो वो ट्रेडमार्क कार्यालय में आपके ट्रेडमार्क आवेदन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर सके। विरोध दर्ज करने की समय सीमा 4 महीने है। अगर 4 महीने तक आपके आवेदन में कोई विरोध दर्ज नही होता है तो आपको एक महीने के अंतराल में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ट्रेडमार्क कार्यालय द्वारा जारी कर दिया जाता है ।आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र अगर नही मिलता है तो आप ट्रेडमार्क विभाग स्मरण पत्र लिख उनसे ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र देने के लिए कह सकते है। यहां यह बात ध्यान करने योग्य है कि आज कल ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही दिया जाता है

ट्रेडमार्क नवीनीकरण

पंजीकृत व्यापारचिन्ह ट्रेडमार्क का नावनिकर्ण

ट्रेडमार्क पंजीकरण की वैधता जिस दिन ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन पेश किया गया था उस दिन से 10 वर्ष तक के लिए होता है ।

हर 10 वर्ष उपरांत ट्रेडमार्क को नावनिकर्ण कराना होता है। आप इसका नावनिकर्ण असीमित बार करा सकते है।

ट्रेडमार्क क्या है

मूल रूप से ट्रेडमार्क वो “ब्रांड” या “लोगो(logo)” है जिसका उपयोग आप अपने उत्पाद को अपने प्रतिस्पर्धियों(competitors) से अलग पहचान करने के लिए करते हैं ।

ट्रेडमार्क का आप पंजीकरण भी करवा सकते हैं जिसके माध्यम से आप अन्य लोगों को अपने पंजीकृत ट्रेडमार्क के उपयोग न करने के लिए प्रतिबंधित कर सकते हैं एवम अपने ब्रांड या लोगो को सुरक्षित कर सकते हैं।