What do you mean by “Send To Vienna Codification” trademark status

Viennna code are assigned to figurative element in trademark application according to the Vienna Agreement as per the link below:
http://www.wipo.int/classifications/nivilo/vienna/index.htm#
Vienna codification is done so that trademark searches can be conducted for artwork/logo. Therefore when trademark application is under process of assigning of Vienna Codification the status of trademark registry shows “Send To Vienna Codification”

ट्रेडमार्क ऑनलाइन

आप ट्रेडमार्क पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए हम से संपर्क करें

लोगो और ट्रेडमार्क में क्या अंतर है

जब किसी लोगो या चिन्ह का व्यापार में वस्तु या सेवा को चिन्हित करने में इस्तेमाल किया जाने लगता है तब वह लोगो या चिन्ह ट्रेडमार्क या व्यपरचिन्ह कहलाने लगता है

ट्रेडमार्क जर्नल में ट्रेडमार्क आवेदन का प्रकाशन

ट्रेडमार्क कार्यलय द्वारा ट्रेडमार्क आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत सभी आवेदन ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किये जाते है। यह प्रकाशन परिक्षण के 15 से 20 दिन उपरांत किया जाता है।

ट्रेडमार्क प्रकाशन का उद्देश्य है कि अगर किसी व्यक्ति या संस्था को आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अप्पत्ति है तो वो ट्रेडमार्क कार्यालय में आपके ट्रेडमार्क आवेदन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर सके। विरोध दर्ज करने की समय सीमा 4 महीने है। अगर 4 महीने तक आपके आवेदन में कोई विरोध दर्ज नही होता है तो आपको एक महीने के अंतराल में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ट्रेडमार्क कार्यालय द्वारा जारी कर दिया जाता है ।आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र अगर नही मिलता है तो आप ट्रेडमार्क विभाग स्मरण पत्र लिख उनसे ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र देने के लिए कह सकते है। यहां यह बात ध्यान करने योग्य है कि आज कल ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही दिया जाता है

ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

ट्रेडमार्क आवेदन के प्रकाशन उपरांत अगर 4 महीने तक उस आवेदन पर कोई आपत्ति या विरोध दर्ज नही होता है तो टर्डेमार्क कार्यालय द्वारा आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाता है। आजकल ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन दिया जाता है।

जब आपको आपके मार्क का प्रमाण पत्र मिल जाये आप उस प्रमाण पत्र को भली भांति जांच और परख लें अगर उस प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो उस त्रुटि को ट्रेडमार्क कार्यालय के संज्ञान में लाएं।

ट्रेडमार्क नवीनीकरण

पंजीकृत व्यापारचिन्ह ट्रेडमार्क का नावनिकर्ण

ट्रेडमार्क पंजीकरण की वैधता जिस दिन ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन पेश किया गया था उस दिन से 10 वर्ष तक के लिए होता है ।

हर 10 वर्ष उपरांत ट्रेडमार्क को नावनिकर्ण कराना होता है। आप इसका नावनिकर्ण असीमित बार करा सकते है।

ट्रेडमार्क रेजिस्ट्रेशन कहाँ होता है?

भारत(इंडिया) मे ट्रेडमार्क registeration भारत सरकार के बौध्दिक संपदा कार्यालय द्वारा किया जाता है। भारत मे 5 जगह बौद्धिक संपदा कार्यालय स्थित है

1.दिल्ली

2.मुम्बई

3.कोलकत्ता

4.चेन्नई

5.अमदावाद

आवेदक अगर जम्मू कश्मीर ,पंजाब, हरयाणा,उत्तरप्रदेश,हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एवम चंडीगढ़ के हैं तो उन्हें नई दिल्ली स्थित ट्रेडमार्क कार्यालय में अपने आवेदन जमा करना होता है।

आवेदक अगर मध्यप्रदेश , महारष्ट्र, या गोआ के हैं तो उन्हें मुम्बई स्थित ट्रेडमार्क कार्यालय में अपने आवेदन जमा करना होता है।

आवेदक अगर अरुणाचल प्रेदेश, आसाम, बिहार,ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर,मिज़ोरम, मेघालय, सिक्किम,त्रिपुरा,नागालैंड, अंडमान निकोबार, के हैं तो उन्हें कोलकाता स्थित ट्रेडमार्क कार्यालय में अपने आवेदन जमा करना होता है।

आवेदक अगर गुजरात , राजसथान, दमन दिओ, दादरा नगर हवेली के हैं तो उन्हें अमदाबाद स्थित ट्रेडमार्क कार्यालय में अपने आवेदन जमा करना होता है।

आवेदक अगर आंध्र प्रेदेश, केरला,तमिल नाडू, कर्नाटका, पोंडिचारी या लक्षदीप के रहने वाले तो उन्हें चेन्नई स्थित ट्रेडमार्क कार्यालय में अपने आवेदन जमा करना होता है।

क्या ट्रेडमार्क किया जा सकता है?

क्या ट्रेडमार्क किया जा सकता है?

शब्द

एक शब्द जो सामान / सेवा के चरित्र या गुणवत्ता की सीधे वर्णनात्मक नहीं है। उदाहरण के लिए DIPRO एक शब्द है जिसे ट्रेडमार्क दिया गया है।

नंबर

अल्फ़ान्यूमेरिक या अक्षरों या अंकों या उसके किसी भी संयोजन उदाहरण के लिए 446 ब्रांड

इमेजिस

छवि, प्रतीक, मोनोग्राम, 3-आयामी आकार, पत्र आदि। उदाहरण के लिए लाल घोड़ा

ध्वनि

ऑडियो प्रारूप में ध्वनि चिह्न।उधाहरण के तौर पर नोकिया की विज्ञापन जिंगल