ट्रेडमार्क जर्नल में ट्रेडमार्क आवेदन का प्रकाशन

ट्रेडमार्क कार्यलय द्वारा ट्रेडमार्क आवेदन का परीक्षण करने के उपरांत सभी आवेदन ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किये जाते है। यह प्रकाशन परिक्षण के 15 से 20 दिन उपरांत किया जाता है।

ट्रेडमार्क प्रकाशन का उद्देश्य है कि अगर किसी व्यक्ति या संस्था को आपके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अप्पत्ति है तो वो ट्रेडमार्क कार्यालय में आपके ट्रेडमार्क आवेदन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर सके। विरोध दर्ज करने की समय सीमा 4 महीने है। अगर 4 महीने तक आपके आवेदन में कोई विरोध दर्ज नही होता है तो आपको एक महीने के अंतराल में ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ट्रेडमार्क कार्यालय द्वारा जारी कर दिया जाता है ।आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र अगर नही मिलता है तो आप ट्रेडमार्क विभाग स्मरण पत्र लिख उनसे ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र देने के लिए कह सकते है। यहां यह बात ध्यान करने योग्य है कि आज कल ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही दिया जाता है

ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

ट्रेडमार्क आवेदन के प्रकाशन उपरांत अगर 4 महीने तक उस आवेदन पर कोई आपत्ति या विरोध दर्ज नही होता है तो टर्डेमार्क कार्यालय द्वारा आपको पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाता है। आजकल ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाणपत्र ऑनलाइन दिया जाता है।

जब आपको आपके मार्क का प्रमाण पत्र मिल जाये आप उस प्रमाण पत्र को भली भांति जांच और परख लें अगर उस प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो उस त्रुटि को ट्रेडमार्क कार्यालय के संज्ञान में लाएं।

ट्रेडमार्क नवीनीकरण

पंजीकृत व्यापारचिन्ह ट्रेडमार्क का नावनिकर्ण

ट्रेडमार्क पंजीकरण की वैधता जिस दिन ट्रेडमार्क पंजीकरण का आवेदन पेश किया गया था उस दिन से 10 वर्ष तक के लिए होता है ।

हर 10 वर्ष उपरांत ट्रेडमार्क को नावनिकर्ण कराना होता है। आप इसका नावनिकर्ण असीमित बार करा सकते है।

ट्रेडमार्क सर्च

ट्रेडमार्क खोज या ट्रेडमार्क सर्च

यह सुनिश्चित किया जाता है कि आपके द्वारा जो चिन्ह या नाम का आवेदन होना है वो पूर्व में दर्ज किये गए trademark से मिलता तक नही है। यह कार्य विशेषज्ञों द्वारा निष्पादित किया जाता है। जिसमे तकरीबन 1एक कार्य दिवस लग जाता है। आप यह खोज खुद भी हमारे टूल tmfinder के माध्यम से कर सकते हैं।

ट्रेडमार्क खोज आप हमारी संस्था के माध्यम से करवा सकते हैं | आप खुद ट्रेडमार्क खोज कर सकते हैं हमारी संस्था ने tmfinder सॉफ्टवेयर विकसित किया है जिसके माध्यम से आप सभी ट्रेडमार्क क्लास्सेस में एक साथ खोज सकते हैं | आप भारत सरकार की वेबसाइट से भी अपने ट्रेडमार्क खोज सकते हैं | आप अपने ट्रेडमार्क खोज का कार्य हमें भी दे सकते हैं | अपने ट्रेडमार्क खोज के कार्य के लिए हम से संपर्क करें |

विभिन्न ट्रेडमार्क वर्ग क्या हैं?

ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने 45 वर्गों के अंतर्गत माल और सेवाएं वर्गीकृत की हैं।

वस्तुओं / सेवाओं के वर्ग / कक्षाओं को सही तरीके से एक आवेदन में उल्लिखित किया जाता है एवम ट्रेडमार्क केवल उन वर्गों के अंतर्गत पंजीकृत होता है।

ट्रेडमार्क खोज करते समय आपको केवल तभी चिंतित होना चाहिए, यदि समान नाम वाले ट्रेडमार्क उसी श्रेणी में मौजूद ।

ट्रेडमार्क उपलब्धता की जांच कैसे करें?

ट्रेडमार्क नाम की खोज आप http://tmfinder.siddhast.com पर भारत मे रेजिस्टर्ड ट्रेडमार्क में खोज सकते है । हमारी कम्पनी सिद्धस्त भी एक ट्रेडमार्क चेकर के रूप में कार्य करती है।

मेरी कंपनी का नाम पहले से ही कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है, तो क्या मुझे भी फिर से कम्पनी नाम के लिए ट्रेडमार्क पंजीकरण की आवश्यकता है?

कंपनी या डोमेन पंजीकरण आपकी ब्रांड पहचान की रक्षा नहीं करता है। आपकी कंपनी की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए, आपको ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राप्त करना होगा।

पंजीकृत व्यापार चिह् या ट्रेडमारक क्या दुनिया भर में वैध होगा?

नहीं! ट्रेडमार्क अधिनियम 2000 के तहत पंजीकृत ट्रेडमार्क केवल भारत में मान्य है लेकिन कुछ अन्य देशों में, उन देशों में ट्रेडमार्क दर्ज करने के लिए उसका आधार के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

ट्रेडमार्क की वैधता क्या है? ट्रेडमार्क कब तक वैध होता है। ट्रेडमार्क नवीनीकरण कब कराना होता है।

ट्रेडमार्क सीमित अवधि यानी 10 वर्षों के लिए वैध है।लेकिन यह अनिश्चित समय तक नवीनीकरण कराया जा सकता है। आपको हर बार ट्रेडमार्क नवीनीकरण के लिए शुल्क का भुगतान करना होता है