Startup Bundelkhand

सृजनात्मक संगठन भारत के सौजन्य से प्रौद्योगिकी स्टार्ट अप ग्रुप द्वारा सभा का आयोजन

दिनाँक 24 अगस्त 2019, दिन शनिवार को सृजनात्मक संगठन भारत के सौजन्य से चंद्र विहार कॉलोनी में झाँसी के प्रौद्योगिकी स्टार्ट अप ग्रुप द्वारा सभा का आयोजन साय 04 बजे किया गया,  जिसमे रोशन अग्रवाल, देवेश अग्रवाल (अधिवक्ता), समर जीत, विकास सिंह, अंशुल गुप्ता, धीरज यादव, अमित शर्मा, राहुल मिश्रा, अदिति राकेश आदि उपस्तिथ रहे| कार्यक्रम संयोजक रोशन अग्रवाल ने बताया कि बुंदेलखंड स्टार्टअप मीटअप ग्रुप वर्ष 2014 से बुंदेलखंड में कार्य कर रहा है,



ग्रुप का उद्देश्य –  

  1. बुंदेलखंड में प्रौद्योगिकी इकाइयों का संगठन बनाना है
  2. बुंदेलखंड में स्थित प्रौद्योगिकी इकाइयों का आपस में मेल मिलाप को बढ़ाना
  3. बुंदेलखंड को विश्व मानचित्र में प्रौद्योगिकी इकाइयों का हब (Hub) के रूप में स्थापित करना है|
  4. प्रौद्योगिकी इकाइयों का वाणिजय मंत्रालय में स्टार्टअप प्रमाणित कराना|
  5. प्रौद्योगिकी इकाइयों को मेंटर्स से मिलवाना, प्रौद्योगिकी इकाइयों को लोन दिलवाने में मदद करना है|
  6. बुंदेलखंड की स्टार्ट अप प्रौद्योगिकी इकाइयों को बुंदेलखंड में हो रहे विकास कार्यो के टेंडरो में भाग दिलवाने में मदद करना आदि है|

अधिवक्ता देवेश अग्रवाल ने बताया कि झाँसी में प्रौद्योगिकी के बाजार का विकास रोजगार सृजन एवं प्रतिभा पलायन रोकने के लिए बहुत जरुरी है|

अध्यक्ष तरु नागोरी ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं औधोगिक मंत्रालय में उत्तर प्रदेश की करीबन 5000 इकाइयां पंजीकृत है, जिसमे 38 इकाइयां झाँसी की, 7 उरई की एवं  2 ललितपुर  की  शामिल है, व झाँसी से एक मेंटर पंजीकृत है|

स्टार्टअप इकाइयों को मिलने वाले लाभ है –

  1. इनकम टैक्स में छूट
  2. बौद्धिक सम्पदा के पंजीकरण के शुल्क में कमी, जैसे व्यापर चिन्ह पंजीकरण के शुल्क में 50% छूट|
  3. टेंडर की शर्तो में छूट आदि है

जिसे झाँसी के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया

Download (PDF, 9.76MB)