विश्व बौधिक सम्पदा दिवस के पूर्व संघोष्ठी आयोजित करने के लिए बैठक

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व बौधिक सम्पदा दिवस के पूर्व संघोष्ठी आयोजित करने के लिए बैठक  

11 अप्रैल 2019 को विश्व बौधिक सम्पदा दिवस (26 अप्रैल 2019) को संघोष्ठी  आयोजित करने के लिए सिद्धस्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड चंद्र विहार कॉलोनी झाँसी में बैठक बुलाई गयी जिसमे बौधिक सम्पदा के महत्ब पर जोर दिया गया और बताया गया की सिद्धस्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्रीमती तरु नागोरी एवं सीईओ श्री रोशन अग्रवाल के संयुक्त तत्वाधान में 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस पर संघोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है इसमें उधमियों को बौद्धिक सम्पदा की जानकारी दी जाएगी |  डायरेक्टर श्रीमती तरु नागोरी ने संघोष्ठी के उद्देश्य पर चर्चा की और बताया की, इस  संघोष्ठी उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जानकारी साझा करना जैसे- पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, भौगोलिक संकेत, इंटीग्रेटेड सर्किट आदि है। सीईओ श्री रोशन अग्रवाल जी ने बताया की भौतिक संपदा के आलावा, बौद्धिक संपदा किसी व्यक्ति की असल संपत्ति है। वे मन की रचनाओं के लिए, कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त विशेष अधिकार हैं। प्रत्येक रचनात्मक कार्य के लिए समय, संसाधन और ऊर्जा के निवेश की आवश्यकता होती है। इसीलिए सभी रचनाकारो की बौद्धिक रचनाओं को पहचानना और उनका सम्मान करना आवश्यक है। भारत की विशाल गैर अंग्रेजी बोलने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए संघोष्ठी आईपीआर के हितधारकों के लिए, भारतीय नवाचार पर विचार करने के लिए मंच प्रदान करेगा। द्वितीय बार भारत देश में आईपीआर पर संघोष्ठी हिंदी भाषा में आयोजित की जा रही  है। इससे पहले 28 अप्रैल २०१८ को इसी संस्था द्वारा प्रथम बार संघोष्ठी का आयोजन किया गया था उनका उद्देश्य झाँसी शहर को विश्व मंच पर लाने का प्रसास है विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस पर पुरे विश्व में बड़े जोरो शोरो से संघोष्ठियो का आयोजन किया जाता है